पटियाला। पहाड़ों पर हो रही बारिश से हालात फिर बिगड़ने लगे हैं। घग्गर का पानी फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिससे स्थिति और भी खराब होती जा रही है। पानी के तेज बहाव के कारण मुबारकपुर पुल टूटने से कई गांवों में खतरा बढ़ गया है। कई गांवों का आपसी संपर्क टूट गया है।