मोगा, 19 फरवरी| एक और जहा अपनी मांगों को लेकर किसान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है, वहीं दूसरी ओर पंजाब में काम कर रही आशा वर्करों ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर पंजाब के तीन जिले मोगा, फिरोजपुर और फातेगढ साहिब में कार्यरत आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई हैंँ। तीनों जिलों की आशा कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ थाली बजाकर और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि वह लंबे समय से 1500-2000 रुपए के भत्ते पर काम कर रही हैं। उन्हें आयुष्मान कार्ड का लाॅलीपोप देकर रखा गया है। आशा वर्करों की मांग है कि केंद्र सरकार बजट में जो उनके लिए फंड है उसको दिया जाए और 21000 रुपए सेलरी फिक्स कर पक्का किया जाए।
थाली बजाकर प्रदर्शन
जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष मनदीप कौर ने कहा कि केंद्र सरकार काफी लबे समय से आशा वर्करों को लॉलीपोप दे रही है। वह मात्र 1500 से लेकर 2000 रुपए में काम कर रही है। अब केन्द्र सरकार को जगाने के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में थाली खड़का कर रोष प्रदर्शन किया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



