Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना : शराब के नशे में धुत भांजो ने विधवा मामी के फाड़े कपड़े – विरोध करने पर की मारपीट

Spread the News

लुधियाना। लुधियाना में दो भांजो ने मामी से रेप करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसे बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के मुताबिक एक माह पहले उसके पति की मौत हो गयी। इसका फायदा उठाकर दोनों भांजे उसे आए दिन अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करते थे।

कमरे में अकेला देखकर दोनों आरोपी अंदर घुस गए
पीड़िता ने बताया कि देर रात वह कमरे में अकेली थी। उसकी ननद और ससुर अलग कमरे में थे। इसी बीच दोनों भांजे उसके कमरे में आये। इनमें से एक 18 और दूसरा 22 साल का है। दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब मैंने उसका विरोध किया तो उसने मुझे पीटा।

पति की मौत के बाद फायदा उठाना चाहते हैं
महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद से ही वे दोनों उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। उनके तीन बच्चे हैं। दोनों भतीजों ने बच्चों के सामने कई बार उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। कई बार तो वह बेइज्जती के डर से चुप रह जाती थी, लेकिन देर रात नशे की हालत में उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिये।

महिला के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला
पीड़िता ने बताया कि अगर वह रात में शोर नहीं मचाती तो दोनों भांजे उसके साथ दुष्कर्म करते। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो दोनों भाग गये। देर रात वह सिविल अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। पीड़िता के मुताबिक वह दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट में शिकायत दर्ज कराएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments