Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

बुज़ुर्गों की कुर्बानियों से मिली है आज़ादी : अख्तर सलमानी

Spread the News

करतारपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट करतारपुर में आजादी की खुशी में तिरंगा लहराया गया। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी ने कहा कि 15 अगस्त का ऐतिहासिक दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों और बुजुर्गों की याद दिलाता है। जिनके त्याग और बलिदान से हमें अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली। यह दिन उनकी वीरता, बहादुरी और शौर्य का जश्न मनाने का दिन है।

अपने वतन से हर देशवासी बेपनाह मोहब्बत करता है , आज समूचा देश आजादी के इस मौके पर आजादी का जश्न मनाते हुए हर घर तिरंगा लहराता है। आइए आजादी के इस पावन पर्व पर संकल्प लें की अपनी गंगा जमुना – तहजीब को व आपसी एकता एवं भाईचारे की सांझ को मजबूती प्रदान कर अपने मुल्क को तरक्की की राह पर ले जाएंगे। इस अवसर पर अख्तर सलमानी, आशीष अग्रवाल जी, मुफ्ती इमाम साहब दयालपुर, सुभान टेलर
अब्दुल रहमान, रशीद अहमद, नदीम अहमद व साथी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments