Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

ब्यास नदी में पानी बढ़ने से होशियारपुर और गुरदासपुर के गांवों में भरा पानी , स्थिति चिंताजनक

Spread the News

होशियारपुर। पौंग डैम के गेट खुलने और पहाड़ों में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है।जलस्तर बढ़ने से होशियारपुर और गुरदासपुर के कई इलाके पानी की चपेट में आ गए हैं। होशियारपुर और गुरदासपुर के कई गांवों में पानी घुस गया है।

लोग अपने माल-मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। जिससे माहौल काफी चिंताजनक नजर आ रहा है। बढ़ते पानी के बीच लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह भाखड़ा गेट खुलने से सतलुज का जलस्तर भी बढ़ गया है। जिसके कारण रोपड़ और आनंदपुर साहिब के गांवों में पानी घुस गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments