Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

मोगा में नशे की ओवर डोज से नौजवान की मौत, माता पिता का था इकलौता पुत्र

Spread the News

मोगा, 12 सितंबर | पंजाब में नशा थमने का नाम नहीं ले रहा। आज सुबह मोगा के मेहमे वाला रोड पर खेतो में गाँव बुगीपुरा के रहने वाले 28 साल के नौजवान की नशे की ओवेरडोज से मौत हो गई ।

परिवार को जानकारी मिलते ही परिवार गाँव वालो के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन परिवार और कमेटी मैंबर की करवाई की मांग करते हुए लाश को अपने गाँव ले गए जिसके बाद पुलिस गाँव भी पहुंची और वहां उनको करवाई का अस्वाशन देकर लाश को मोगा के सरकारी हस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने एक को हिरासत में भी लिया। वहीं परिवार ने बताया की अमनदीप रात को ही घर से गया और उसके साथी ने ही बताया की नशा ज्यादा हो गया और जब पहुंचे उसकी मौत हो गई थी ।

मृतक अमनदीप मोगा के गाँव बुगी पूरा का रहने वाला था और 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments