Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

महिला को पट्रोल छिड़ककर जलाया, सुनसान इलाके में मिली अधजली लाश- ईलाके में दहशत का माहोैल

Spread the News

श्रीगंगानगर।  राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में एक महिला की अधजली लाश मिली है। लाश शहर के एक गैस गोदाम परिसर के पीछे सुनसान इलाके में पड़ी मिली है। महिला की अधजली लाश को देखकर वहां सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव के पास एक मोटरसाइकिल और पेट्रोल की दो खाली बोतलें भी मिली हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवत पेट्रोल डालकर महिला को जलाया गया है।

पुलिस के अनुसार महिला का शव मंगलवार को सूरतगढ़ में भोजेवाला रोड स्थित एक गैस गोदाम के पीछे मिला। महिला को संभवतया सोमवार रात को जलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। महिला की शिनाख्त सूरतगढ़ शहर की बड़ोपल रोड निवासी निर्मला के रूप में हुई है। सिटी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मौके पर सुरागों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments