नई दिल्ली। सोशल मीडिया अजब गजब फोटोज का भंडार है। यहां आपको अक्सर ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, जो बेहद अनोखी होती हैं। इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है जो एक कुत्ते की है। अब कुत्तों की फोटोज तो आमतौर पर बहुत क्यूट होती हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत पसंद किया जाता है पर इस फोटो की बात अलग है क्योंकि इसमें जो कुत्ता नजर आ रहा है, वो बिना सिर का है। उसे देखकर प्यार नहीं, डर मेहसूस होगा।
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एक फोटो कुछ सालों पहले पोस्ट की गई थी जो एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस फोटो में बिना सिर का कुत्ता दिख रहा है। सिर वाली जगह पर टांके लगे हुए हैं। उसका पूरा शरीर नजर आ रहा है, पर हैरानी ये है कि उसका सिर नहीं दिख रहा है। एक और बात गौर करने वाली है, वो ये कि कुत्ते का एक पैर भी मिसिंग है। अगर आप इस फोटो को देखकर डर रहे हैं या हैरान हो रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी सच्चाई कुछ और ही है।
फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया- तीन पैरों वाला कुत्ता जब अपनी पूंछ को चाटता है तो ऐसा लगता है। अब आपने जीवन में सब कुछ देख लिया है। तो अब आप समझ गए होंगे कि फोटो ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी हुई है। दरअसल, फोटो में कुत्ते के तीन ही पैर हैं, और वो अपने सिर को पीछे ले जाकर अपनी पूंछ को चाट रहा है। इस कारण उसका सिर नहीं नजर आ रहा है।



