Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

शरीर के अंग-अंग में खून की कमी को पूरा करते हैं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स

Spread the News

नई दिल्ली। खून हमारे शरीर का मुख्य परिवहन तंत्र है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों को पहुंचाता है और वहां से कार्बन डायऑक्साइड को शरीर से बाहर निकाल देता है। खून अगर न हो तो इंसान कुछ ही देर में मर सकता है। खून की कमी हो जाए तो शरीर बेहद कमजोर और शिथिल होने लगता है। हमारे शरीर के कुल वजन का 7 से 8 प्रतिशत तक वजन खून का ही होता है।

एक वयस्क इंसान में 5 से 6 लीटर खून होता है। शरीर में अगर खून की कमी हो जाए तो कई बीमारियां होने लगती है। दरअसल, खून का महत्वपूर्ण भाग हीमोग्लोबिन होता है। अगर हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो एनीमिया यानी खून की कमी हो जाती है। कुछ नेचुरल ड्रिंक्स की मदद से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।

1.प्रून जूस-हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक प्रून जूस में नेचुरली खून बढ़ाने की शक्ति होती है। प्रून या सूखे आलूबुखारा के जूस में बहुत अधिक मात्रा में आयरन होता है। इसमें नॉन-हेम आय़रन होता है जो बहुत दुर्लभ रूप से उपलब्ध होता है। इसमें कुछ अन्य फ्रूट को मिलाकर जूस बनाकर पिया जा सकता है।

2.ग्रीन जूस– ग्रीन जूस में पालक, चुकंदर, स्विस कार्ड आदि मिलाकर बनाया जाता है। इसमें लेमन, चकोतरा, ऑरेंज आदि भी मिला दें। ग्रीन जूस में आयरन के साथ-साथ फॉलिक एसिड, विटामिन सी, फॉलेट, कॉपर और विटामिन ए भी पाया जाता है जो खून की कमी को बहुत जल्द भर देता है।

3.पालक, काजू और रस्पबेरी-पालक, काजू और रस्पबेरी का स्मूदी बहुत जल्द शरीर में खून को भर देगा। यह पीने में भी काफी टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिए 1 कप ताजा पालक, 2 कप रस्पबेरी या स्ट्रॉबेरी, 2 चम्मच बादाम और एक कप प्रोटीन पाउडर मिला दें। इसमें कोकोनट या बादाम का दूध मिलाकर सेवन करें।

4. अनार और खजूर का जूस-अनार और खजूर का जूस बेहद शक्तिशाली होता है। दोनों में पर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन सी होता है। इन दोनों का जूस पीने से न सिर्फ तुरंत खून में हीमोग्लोबिन भर जाता है बल्कि कमजोरी और थकान भी मिट जाती है।

5.चुकंदर का जूस-चुंकदर में आयरन भरा रहता है। इसके साथ ही इसमें फॉलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, बीटैन और विटामिन सी भी होता है। चुकंदर का जूस पीने से लिवर से टॉक्सिन फ्लश आउट हो जाता है और यह खून में मौजूद लाल रक्त कोशिकाओं को अधिकतम ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने के काबिल बनाता है। चुकंदर में आप खीरा और अदरक का टुकड़ा भी डालकर तीनों का एक साथ जूस निकाल सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments