Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

4 पत्नियों का इश्कबाज़ पति, पांचवीं शादी की कर चुका है तैयारी, बोला- ‘क्या करूं दिल ही नहीं भरता’

Spread the News

नई दिल्ली। आपने अक्सर लोगों को अपनी शादी को लेकर शिकायतें करते हुए ही देखा होगा। लोग कहां एक पार्टनर को ठीक से झेल नहीं पाते, कहां एक शख्स ऐसा भी है, जिसने अपने लिए पार्टनर और शादी की कोई सीमा ही नहीं बना रखी है। इस वक्त उसकी चार बीवियां हैं, लेकिन उसका दिल इतने से भी नहीं भरा है।

यूं तो इस आदमी की शक्ल-सूरत कुछ खास नहीं है। हां, वो बॉडीबिल्डर ज़रूर है, जिसे देखकर लड़कियां उससे प्रभावित हो जाएं। चार बीवियों का शौहर होने के बाद भी उसमें कोई तो कला ऐसी है, जिसकी वजह से लड़कियां उसे पसंद करती हैं। तभी तो 4 पत्नियों के बावजूद वो पांचवीं शादी के लिए बिल्कुल तैयार बैठा है।

Love Don’t Judge नाम के यूट्यूब चैनल पर इस शख्स के बारे में बताया गया है कि वो कितना बड़ा चीटर है। जीरोम नाम का ये आदमी खुद ही कहता है कि वो रिलेशनशिप में चीट करता है क्योंकि वो इसके बिना नहीं रह सकता। यही वजह है कि चार पत्नियों से भरे-पूरे घर में वो पांचवीं पत्नी के गृहप्रवेश की पूरी तैयारी कर चुका है।

इसके अलावा वो तमाम रिश्तों में रह चुका है, जिसमें लड़कियों के दिल उसने तोड़े हैं। आखिरकार उसे ऐसी पत्नियां मिल ही गईं, जिन्हें उसके एक साथ कई रिश्तों से दिक्कत नहीं थी। पहले जीरोम ने बिग जैस्मिन नाम की लड़की से शादी की और उनके रिश्ते में डेजा आई।

कुछ दिनों बाद डेजा इस रिश्ते में बेबी जैस्मिन को लेकर आई और आखिरकर जीरोम की पुरानी गर्लफ्रेंड टी को चौथे पार्टनर के तौर पर घर में वेलकम किया गया। अब इस ग्रुप में जीरोम की पांचवी बीवी के तौर पर कटारा का स्वागत करने के लिए उसकी सौतनें इंतज़ार कर रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि सारी बीवियां एक साथ खुश हैं और उन्हें पति से कोई शिकायत नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments