अमृतसर। आज ऑल मुसलिम वैलफेअर सोसायटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष माणिक अली, वाईस चेयरमैन खुर्शीद अहमद, नसीम अहमद की अगुवाई में ए.डी.सी.पी सिटी 2 परबजोत सिंह वैरक को मिलके उनका स्वागत किया। विशेष तौर पर एंटी क्राईम और ह्युमन राइट काउंसिल के डायरेक्टर दिवेश लामा औेर वाईस चेयरमैन शौकत मिरज़ा पहुँचकर ए.डी.सी.पी को ड्रगस के बुरे दुष्प्रभावों के बारे में बताया और कहा कि उनकी संस्था का मिशन है एक ड्रग फ्री इंडिया और इसके लिए वे अलग अलग जगह मैडिकल कैंपस लगा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
लोगो की मदद कर रहे है इसे छोड़ने में। नशा बहुत ही बुरी और घातक चीज़ है। लोगों का घर जिंदगी सब खराब कर देती हैं। इस मौके पर ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी इंडिया के प्रधान माणिक अली ने कहा कि ए.डी.सी.पी सिटी 2 परबजोत सिंह को जब से अमृतसर के गुरू नगरी में सेवा मिली उनहोंने रात दिन एक करके किसी भी तरह का क्राइम हो जल्द से जल्द मसला हल करते हैं और उन्हें यह आशा है कि आगे भी वे ऐसे ही अच्छे काम करते रहेंगे।
उनकी अच्छी सेवा देख कर नैशनल ह्युमन राइट काउंसिल और ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी ने मिल कर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर परबजोत सिंह वैरक ने कहा कि मुझे जो सेवा का मौका दिया गया है उसे मैं पूरी शिद्दत से निभाउंगा और किसी भी तरह के क्राईम को नज़रअंदाज नहीं किया जायेगा और मुज़रिम को भी बख्शा नहीं जायेगा। इस मौके पर उप प्रधान नफ़ीज अहमद, मौलाना शाह आलम, मुजम्मिल हक, सैफुल मलिक आदि हाज़िर थें।



