मुंबई। श्रीदेवी उन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं जिन्होंने वर्षों से दर्शकों को अपने अभिनय से प्रभावित किया। 2018 में उनका निधन हो गया। उनकी मौत सभी के लिए एक बड़ा सदमा था। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है। उनके प्रशंसक उनके जीवन के बारे में अलग-अलग बातें जानना चाहते हैं। तो अब किताब के जरिए उनकी जिंदगी का खुलासा होने जा रहा है।
यह ऐलान उनके पति बोनी कपूर ने किया है। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए यह भी बताया कि इस किताब का काम कहां तक पहुंचा है। हाल ही में श्रीदेवी के जीवन पर एक बायोग्राफी ‘श्रीदेवी- द लाइफ ऑफ ए लेजेंड’ की घोषणा की गई।
श्रीदेवी और उनकी जिंदगी पर बनी इस बायोपिक को लेकर बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर इस किताब के बारे में कुछ बातें लिखी हैं। बोनी कपूर ने लिखा, ”उनके व्यक्तित्व में एक तरह की ताकत थी। वह जब भी बड़े पर्दे पर अपने प्रशंसकों से मिलने आईं तो सबसे ज्यादा खुश हुईं। वह बहुत निडर थी। वह धीरज कुमार को अपने परिवार का सदस्य मानती थीं।
और हमें इस बात की बहुत खुशी है कि आज वह श्रीदेवी के जीवन पर आधारित एक किताब लिख रहे हैं। बता दें कि इस किताब के लेखक धीरज कुमार हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस किताब का ऐलान भी किया है। उन्होंने लिखा, “मेरे जीवन की सबसे बड़ी घोषणा” श्रीदेवी कपूर की जीवनी पर आधारित किताब इस साल के अंत में प्रकाशित होगी।”



