Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा ,7 स्कूली बच्चों की मौत ,1 की हालत गंभीर

Spread the News

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले के कोरर के पास भयानक हादसा हुआ। 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक 8 बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। हादसा गुरुवार को कोरर के चिलहटी चौक के पास हुआ।

सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच थी। 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 बच्चों ने कोरर अस्पताल में दम तोड़ा। ड्राइवर और एक बच्चे की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments