मान सरकार आपसी भाईचारे को बरकरार रखने के लिए स्थापित करे कानून की हुक्मरानीः नेैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फरंट
फाज़िलका10 फरवरी ((प्रेस रिलीज)) पंजाब के ज़िला फाज़िलका में एक गैर आबाद मस्जिद को आबाद करने के उद्देश्य से कुछ नोैजवानों द्वारा जब उसकी साफ-सफाई का प्रयास किया गया तभी कुछ शरारती तत्वों द्वारा उन लोगों के साथ अभद्र वय्वहार करते हुए उनके साथ मारपीट की गई। इस पूरे घटना पर नेैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फरंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उप सम्पादक मोैलाना अनवर अमृतसरी ने जहाँ अपनी कड़ी प्रतिक्रिया वयक्त की है वहीं इस पूरे घटनाक्रम की भरपूर निंदा भी की है।
मोैलाना अनवर अमृतसरी ने कहा कि धर्म के आधार पर शरारती तत्वों द्वारा कानून को धत्ता बता कर मारपीट करना जहाँ पंजाब सरकार एवं फाज़िलका प्रशासन के लिए एक चुनोैती है वहीं अति शर्मनाक भी है। हम चाहते हैं कि पंजाब में कानून की हुक्मरानी स्थापित हो। अगर इन शरारती तत्वों पर कार्यवाही नहीं की गई तो जहाँ इस से पंजाब का पुर अमन ओैर भाईचारे का माहोैल खराब होगा वहीं माॅब लिंचिंग जेैसी घटनाओं को फिर से बढ़ावा मिल सकता है।



