Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले Midday meal भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाई जाए : डी.पी. रेड्डी

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब राज्य खुराक कमीशन के चेयरमैन आयोग के अध्यक्ष डी.पी. रेड्डी ने कहा कि खाना पकाने के लिए तैनात रसोइयों द्वारा उचित साफ-सफाई का ख्याल रखा जाना चाहिए। राज्य में मिड-डे मील के संबंध में यहां स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मगसिपा में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि बच्चों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी समय की आवश्यकता है। इसके अलावा बच्चों का स्वास्थ्य प्रोफाइल (स्वास्थ्य संबंधी विवरण) तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि बच्चों के स्वास्थ्य का सही आकलन हो सके।

अध्यक्ष ने विभाग के अधिकारियों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत फंड की व्यवस्था करने के लिए भी कहा, ताकि आने वाले 6 महीनों में राज्य भर के स्कूलों में छात्रों को आरओ (RO) उपलब्ध कराया जा सके।  इसके अलावा श्री रेड्डी ने यह भी कहा कि Midday Meal को लेकर आयोग द्वारा बनाई गई शार्ट फिल्म को विभाग के एजुकेशन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाए।

उन्होंने कहा कि रसोइया और बच्चों की सुरक्षा के लिए धुएं से निजात पाने के लिए उपलब्ध स्त्रोतों के अनुसार एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था की जाए। कमीशन की गतिविधियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया के महत्व पर जोर देते हुए, अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग से आयोग की विभिन्न पहलूऔ पर ध्यान देने और पालन करने को कहा। यह भी आग्रह किया गया कि लोगों के सुझाव देने और जागरूकता फैलाने के मद्देनजर सभी जगहों पर नोटिस बोर्ड और शिकायत पेटी लगाई जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments