बरनाला। बीती रात चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बरनाला के पास कस्बे धनौला में बड़ा हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।
रात करीब 1 बजे हुए इस हादसे में कार के दो टुकड़े हो गए। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार बीती रात एक कार धनौला से बरनाला जा रही थी। कार में पटियाला निवासी करण सिंह (19), निवासी गोलू (20) और पटियाला निवासी हैप्पी (30) सवार थे। तीनों युवक रजवारा ढाबे से खाना खाकर बरनाला जा रहे थे।
धनौला थाने के एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि युवक रजवारा ढाबे से खाना खाकर बरनाला जा रहे थे। अज्ञात वाहन के कारण हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने धारा 304 ए के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिए जाएंगे।



