Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

पत्नी की सेवा करते सिद्धू का छलका दर्द कहा- जख्म तो भर गए हैं, लेकिन इस कठिन परीक्षा के मानसिक घाव अभी भी बने रहेंगे

Spread the News

अमृतसर। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू आजकल कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी की सेवा करने में व्यस्त हैं। डॉ. नवजोत कौर की 5वीं कीमोथेरेपी हुई है, जिसके बाद वह काफी कमजोर हो चुकी हैं। नवजोत सिंह सिद्धू उन्हें बीते 4 महीनों से अकेला नहीं छोड़ रहे। अब उन्हें मानसिक व शारीरिक तंदुरुस्ती देने के लिए मनाली जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने डॉ. नवजोत कौर की 5वीं कीमोथेरेपी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सिद्धू इस दौरान डॉ. रूपिंदर का धन्यवाद भी कर रहे हैं, जो उनकी पत्नी को रोगमुक्त करने में मदद कर रहे हैं। नवजोत सिद्धू ने ट्वीट करते हुए कहा- घाव तो भर गए हैं, लेकिन इस कठिन परीक्षा के मानसिक घाव अभी भी बने रहेंगे।

5वीं कीमो चल रही है। कुछ समय के लिए अच्छी नस ढूंढना व्यर्थ चला गया और फिर डॉ. रूपिंदर की विशेषज्ञता काम आई। उसने (डॉ. नवजोत कौर) अपना हाथ हिलाने से इनकार कर दिया इसलिए चम्मच से उसे खाना खिलाया। आखिरी कीमो के बाद बड़े पैमाने पर संवहनी प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए, गर्मी और अत्यधिक आर्द्रता से अतिरंजित, उसे सांत्वना के लिए मनाली ले जाने का समय आ गया है।

नवजोत सिंह सिद्धू अब जल्द ही नवजोत कौर को परिवार सहित मनाली ले जाने वाले हैं। नवजोत सिंह सिद्धू हर कीमोथेरेपी के बाद डॉ. नवजोत कौर को मानसिक व शारीरिक शांति देने के लिए कहीं न कहीं ले जा रहे हैं। अब जब अंतिम थेरेपी भी हो गई तो नवजोत सिंह सिद्धू अब पूरे परिवार को पहाड़ों पर लेकर जाने वाले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments