मुंबई। कपिल शर्मा देश के नंबर एक कॉमेडियन हैं। वह एक्टिंग और सिंगिंग भी कर लेते हैं। कपिल ने साल 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की। गिन्नी से शादी से पहले कपिल शर्मा प्रीति सिमोस के साथ रिलेशनशिप में थे। प्रीति टीवी प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, कपिल शर्मा शो को भी प्रोड्यूस किया है। कपिल और प्रीति लगभग 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन किसी वजह से दोनों का रिलेशनशिप टूट गया। इस रिलेशनशिप से पहले भी कपिल एक लड़की संग रिलेशनशिप में थी। इसका खुलासा उन्होंने अपने शो में ही किया था।
कपिल शर्मा का यह रिलेशनशिप स्कूल के दिनों का था। वह उस वक्त 12वीं क्लास में पढ़ रहे थे। कपिल ने बताया कि सिर्फ 80 रुपए के लिए उनका उस लड़की का ब्रेकअप हो गया था। कपिल शर्मा ने कहते हैं, “मैं 12वीं क्लास में पढ़ता था। मैं उस लड़की को स्कूटर पर लेकर गया था। उस समय पिज्जा नया-नया आया था। मैं अपनी जेब में 80 रुपए लेकर गया था।”
कपिल शर्मा ने आगे कहा,”मैं पहले ही आइडिया लेकर गया था कि दो पिज्जा और एक कोल्ड ड्रिंक 80 रुपए में आए जाएगी। लेकिन उसने एक पिज्जा खाकर, एक और मांग लिया. मेरा तो ब्रेकअप हो गया।” कपिल ने सिर्फ इतनी सी बात के लिए ब्रेकअप कर लिया। वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा उन्हें उस रेस्तरां में सबके सामने बेइज्जत भी कर दिया।



