Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

राखी सांवत ने आदिल पर लगाए आरोप, उसने मेरे प्राइवेट वीडियो बनाए एवं…

Spread the News

मुंबई। मॉडल और अदाकारा राखी सावंत की पर्सनल लाइफ में काफी उतार- चढ़ाव चल रहा है। मुसीबतें पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अभी-अभी ही उनकी मां का निधन हुआ है और अब उनकी वैवाहिक जिंदगी पर संकट के बादल छाए हुए है। अदाकारा ने पति आदिल दुर्रानी पर मारपीट और धोखाधड़ी का केस किया है। वहीं, अब उन्होंने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। राखी ने आदिल पर अपने प्राइवेट वीडियो बनाने और उनसे पैसे कमाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

राखी और आदिल का केस मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आदिल को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब आदिल द्वारा राखी के प्राइवेट वीडियो बनाने की बात सामने आई है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राखी ने पति को लेकर कहा, “आदिल ने मेरे प्राइवेट वीडियो बनाए और उन्हें लोगों को बेचा। इसे लेकर साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में मेरा केस भी चल रहा है। वो तनु चंदेल से शादी करने की प्लानिंग कर रहा है।”

राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने आदिल पर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। यह वीडियो कोर्ट जाने के दौरान का है, जिसे इंस्टा बॉलीवुड ने शेयर किया है। वीडियो में राखी ने कहा, “आदिल ने मेरे साथ चीटिंग की है, उन्हें बेल नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए मैं कोर्ट खुद चलकर आई हूँ। मेरा मेडिकल हुआ और मैंने सारे सबूत पुलिस को दे दिए है। मेरे पति आदिल ने मुझे टॉर्चर किया है, मेरा ओटीपी लेकर मेरे पैसे लिए।”

राखी ने कुछ महीने पहले खुलासा किया था कि उन्होंने आदिल दुर्रानी संग शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर आदिल संग निकाह की तस्वीरें और दस्तावेज शेयर किए थे, जिसके अनुसार दोनों की शादी 29 मई, 2022 में हो चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments