नई दिल्ली। “कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है, मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है…” इस शानदार पंक्तियों को लिखने और सुनाने वाले मशहूर कवि कुमार विश्वास का आज जन्मदिन है।
इस अवसर पर कुमार विश्वास को बधाई देने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। वह अपनी कविताओं के लिए तो जाने ही जाते हैं, साथ ही वह अपनी हाज़िर जवाबी के लिए भी मशहुर हैं। कुमार विश्वास अपने फैंस की तरफ से मिल रहे बधाई संदेशों का अपने अंदाज में रिप्लाई भी कर रहे हैं।
किसी प्रशंसक ने कहा, “मुझसे कुछ साल बड़े, मेरे बड़े भैया डॉ. कुमार विश्वास जी को 32वें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं । कुमार जी ने इस पर जवाब दिया… 32 नहीं 21
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने लिखा मशहूर कवि एवं मेरे प्रिय मित्र डॉ. कुमार विश्वास जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पर कुमार विश्वास ने पूछा कि अर यो खीर कित गई?



