Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

शासन, भाषणों, राजनीतिक समझ से दूर 30,000 से ज्यादा महिलाओं से संबंध बनाने के लिए याद किया जाता है फिदेल कास्त्रो

Spread the News

क्यूबा । दुनिया में कई ऐसे राजनेता हुए जिनकी लोकप्रियता सरहदों के पार पहुंची और पूरी दुनिया में वो प्रसिद्ध हो गए। कोई अपने शासन की वजह से तो कोई अपने भाषणों की वजह से चर्चा में आया। इसी प्रकार क्यूबा देश के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं और आज उन्हें दुनिया के महान क्रांतिकारियों में गिना जाता है, पर उनकी राजनीतिक समझ और देश प्रेम के चलते ही वो फेमस नहीं हैं, बल्कि उनकी लव लाइफ और निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो उन्हें दुनिया में फेमस बनाते हैं।

हम बात कर रहे हैं क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति और क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो की। फिदेल कास्त्रो का जन्म 13 अगस्त 1926 को हुआ था। अमेरिकी की सत्ता को क्यूबा से उखाड़ फेंकने का श्रेय फिदेल को ही जाता है। इसी वजह से आज भी लोग उन्हें याद करते हैं क्योंकि उन्होंने देश को एक जुट कर के सत्ता परिवर्तन किया था। 1959 से वो क्यूबा के शासक बने थे।1959 से 1976 तक वो प्रधानमंत्री रहे और फिर 1976 से 2008 तक वो क्यूबा के राष्ट्रपति बन गए थे। उनकी दाढ़ी और सिगार काफी फेमस है। पर उतना नहीं जितनी उनकी निजी जिंदगी थी।

600 से ज्यादा बार हुई हत्या की कोशिश
अमेरिकी शासन फिदेल से नफरत करता था, इसलिए उन्हें मरवाने के लिए काफी प्रयास किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने 634 बार फिदेल कास्त्रो पर हमले की कोशिश की पर हर बार वो बच गए। इसके अलावा सी.आई.ए ने अपनी ओर से एक महिला एजेंट को भेजा जो फिदेल को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनकी जान ले ले, पर वो महिला खुद ही फिदेल के प्यार में पागल हो गई और मौका मिलने पर भी वो उसे नहीं मार सकी।

हजारों महिलाओं से था संबंध
अगर आप सिर्फ इतना ही जानकर हैरान हो गए हैं तो जरा रुकिए, क्योंकि अभी तक हमने फिदेल के लव लाइफ की बात ही नहीं की है। फिदेल कास्त्रो के संबंध 30,000 से ज्यादा महिलाओं से थे। कुछ रिपोर्ट्स तो इस आंकड़े को 35 हजार से भी ज्यादा बताती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिदेल हर दिन दो अलग-अलग औरतों के साथ संबंध बनाते थे। आधिकारिक तौर पर कास्त्रो की एक ही पत्नी मानी जाती है जिसका नाम मायर्टा डिएज बैलार्ट था पर कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था। लोगों का मानना है कि उनकी 3 पत्नियां थीं और कुल 8 बच्चे थे मगर 1993 के वैनिटी फेयर मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में जब कास्त्रो से पूछा गया कि उनके कितने बच्चे हैं तो उन्होंने कहा था कि उनका पूरा कबीला है। फिदेल की मौत साल 2016 में हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments