Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

बनाना चाहता था शराब पीकर विश्व रिकार्ड- आज अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं हैं पैसे

Spread the News

नई दिल्ली। कहते हैं क‍ि शराब का सेवन स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए हान‍िकारक है, लेक‍िन इसका अत‍िसेवन जानलेवा होता है। ऐसा ही एक मामला कैरेबियन सागर में स्थित जमैका द्व‍ीप राष्‍ट्र का सामने आया है, जहां एक ब्रि‍टिश फैम‍िली छुट्ट‍ियां मनाने गई थी। ब्र‍िट‍िश परि‍वार के मुखिया 53 वर्षीय टिमोथी साउदर्न ने यहां के सेंट ऐन में स्‍थि‍त रॉयल डिकैमेरॉन क्लब कैरेबियन के बार मेनू में शाम‍िल सभी 21 कॉकटेल पीने की कोश‍िश की। इससे तब‍ीयत खराब होने के बाद उनकी मोैत हो गई। यह घटना मई 2022 की बताई गई है।

र‍िपोर्ट के अनुसार 53 वर्षीय बरतानवी नागरिक टिमोथी साउदर्न जमैका में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। उनके साथ बच्चे, बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी छुट्टी मनाने के ल‍िए साथ गए थे। वहां पर उन्‍होंने बार के मेनू में शामिल सभी 21 काकटेल पीने का प्रयास क‍िया। मेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताब‍िक ब्रिटिश व्यक्ति टिमोथी साउदर्न सेंट ऐन में रॉयल डिकैमेरॉन क्लब कैरेबियन में 12 कॉकटेल पी चुके थे।

क्‍लब बार में 12 कॉकटेल खत्म करने के बाद वह अपने होटल के कमरे में लौट आए और शराब पीने की वजह से उनको तेज गैस्ट्रोएंटेराइटिस की समस्‍या हुई। वह बीमार पड़ गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई। उनके परिवार के सदस्यों का कहना है क‍ि उन्होंने टिमोथी को बचाने की हरसंभव कोश‍िश की लेक‍िन वे नाकाम रहे। उन्‍होंने आपातकालीन कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए यह भी दावा क‍िया क‍ि वे टिमोथी की प्रभावी ढंग से देखभाल करने में असफल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments