Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

अजितेश जायसवाल युवा मंच के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Spread the News

लखनऊ। मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘युवा मंच’ की ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक’ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व मंत्री, बहराइच विधायक आदरणीय अनुपमा जायसवाल जी व माननीय पडरौना विधायक आदरणीय मनीष जायसवाल जी के समक्ष उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओ ने श्री अजितेश जायसवाल जी को एकस्वर में सर्वसम्मति से ‘युवा मंच’ का ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’ चुना गया।

इस दौरान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 56 जिलों के युवा मौजूद रहे। श्री अजितेश जायसवाल जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए प्रदेश के कोने कोने से आए हुए आप सभी सैकड़ों नौजवानों का हृदय से आभार, अभिनंदन किया।
‘युवा मंच’ की ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक’ में उत्तर प्रदेश के 56 जिलों से आए हुए 127 युवाओं ने श्री अजितेश जायसवाल जी को न सिर्फ ‘युवा मंच’ का ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’ चुना बल्कि युवाओं के ‘प्रतिनिधित्व’ के लिए अपना नेता भी चुना है।

वहीं श्री अजितेश ने समाजसेवी ईं आर के जायसवाल से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती से युवाओं व समाज के गणमाणय के द्वारा सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए जो नीव रखी गई है उसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम दिखेगा और मैं इसके लिए बचनबद्ध हूं। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई टीम बनाकर लखनऊ की धरती पर युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा जिसमे 50 हजार से ज्यादा की संख्या जुटाकर ‘युवा मंच’ कलवार समाज की एकजुटता की ताकत भी दिखायेगा।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री मनीष जायसवाल जी, श्री अजितेश जायसवाल जी, श्री आदित्य टाइगर जी, श्री मुकेश जायसवाल जी, श्री रवि जायसवाल जी, श्री प्रिंस जायसवाल जी समेत सैकड़ो युवा भाई उपस्थित रहे। वहीं समाज के सैकड़ों गण्यमान् व राज्य के संगठनों से बधाई व‌ शुभकामना देने बालों का सिलसिला जारी है जिसमें ढाका विधायक पवन जायसवाल, दिल्ली के अधिवक्ता शैलेन्द्रा जायसवाल, ग्रुरूग्राम से भाजपा जिला संयोजक बिपिन जायसवाल, समाजसेवी ईं आर के जायसवाल व संत कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments