Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुस्लिम महासभा पंजाब के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

Spread the News

पंजाब से मक्का-मदीना गए हज यात्रियों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

महल कलां। पंजाब से हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा मुस्लिम समुदाय के करीब 293 हज यात्रियों को मक्का-मदीना के लिए रवाना किया गया। जहां वे मदीना के पवित्र शहर में ठहरे हुए थे। पंजाब के इन हज यात्रियों को वहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रांतीय मुस्लिम नेता डॉ. मिਟ੍ठू मुहम्मद महल कलां ने कहा कि हज यात्रियों के मामलों को लेकर कल मुस्लिम महासभा (रजि. पंजाब) के अध्यक्ष बहादुर खान धबलान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से मुलाकात की।

इस प्रतिनिधिमंडल में सभा के सीनियर वाइस चेयरमैन हासिम सूफी अहमदगढ़ और मलेरकोटला से अब्दुल रशीद खिलजी (पूर्व चेयरमैन हज कमेटी पंजाब) और वित्त सचिव मुकर्रम सैफी मलेरकोटला और महासचिव अजमिल खान भादसों शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को पंजाब से सऊदी अरब जाने वाले तीर्थयात्रियों की कठिनाइयों के बारे में बताया।

मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हज यात्री मामलों के प्रभारी सचिव श्री सीपीएस बख्शी (आईआरएस) को फोन कर पूरे मामले को सुनने और गंभीरता से हल करने को कहा। सरदार बख्शी जी ने एक घंटे तक मामला समझने के बाद कार्रवाई की। हिमाचल राज्य के हज यात्रियों की (आईपीएस) अधिकारी मैडम इल्मा अफरोज से फोन पर बात की जो के इस समय साऊदी अरब में हज कॉर्डिनेटर के तौर पर गई हुई हैं।

उन्हें कहा गया की मदीना शहर में संबंधित होटल (होटल समा कुबा) में तुरंत पहुंचने और पंजाब का अतिरिक्त प्रभार संभालने ओर रिपोर्ट करने को कहा गया। दो घंटे बाद हज यात्रियों के खुशनुमा संदेश आने लगे। सरदार सीपीएस बख्शी (आईआरएस) को मांगों के संबंध में प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक ज्ञापन दिया गया, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब के हज यात्रियों को अब से पवित्र शहर मक्का शरीफ में किसी भी असुविधा का सामना नहीं करने दिया जाएगा और उन्होंने मुस्लिम महासभा पंजाब के प्रतिनिधिमंडल से हज यात्रा पूरी होने तक संपर्क में रहने के लिए कहा।

अंत में दिए गए मांग पत्र में से दो मांगों को तत्काल स्वीकृत करते हुए उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में हज यात्रा के लिए पंजाब राज्य से एक समन्वयक नियुक्त किया जाएगा और साथ ही सऊदी भवन चयन समिति में पंजाब राज्य के एक व्यक्ति का चयन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments