Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

मुंबई: प्रेमिका की हत्या कर लाश के किए 100 टुकड़े, कुछ टुकड़े उबालकर कुत्तों को खिलाए

Spread the News

मुंबई। अभी कुछ महीने पहले श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जिसमें लिव-इन पार्टनर ने अपनी दोस्त श्रद्धा को कटर से 36 टुकड़ों में काट दिया और उसकी हत्या करने के बाद उसे फ्रिज में रख दिया। ऐसा ही एक मामला अब मुंबई में सामने आया है, जिसमें एक लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

मुंबई में, मनोज साहनी नाम के एक 56 वर्षीय व्यक्ति ने अपने लिव-इन पार्टनर, 36 वर्षीय सरस्वती वैद्याकी बेरहमी से हत्या कर दी और उसके 100 से अधिक टुकड़े कर दिए। मनोज ने सरस्वती की हत्या करने के बाद शव को मिक्सर में पीसकर कुकर में उबालकर कुत्तों को खिला दिया। पुलिस ने आरोपी मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताजा मामला मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर थाना क्षेत्र की गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। मनोज साहनी (56) पिछले कुछ समय से यहां अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्या (36) के साथ सोसायटी की 7वीं मंजिल पर रह रहा था।

कुछ समय से दोनों के बीच आपसी अनबन बढ़ती जा रही थी। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि मनोज साहनी के अपार्टमेंट से कुछ दिनों से बदबू आ रही थी। बदबू से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

Svg%3E

पुलिस मनोज के फ्लैट पर पहुंची तो गेट खुलते ही तेज बदबू से सभी परेशान हो गए। जांच करने पर घर में सरस्वती का शव 100 टुकड़ों में मिला। वहां का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने तुरंत मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती की हत्या का जुर्म भी कबूल कर लिया।

मनोज ने पुलिस को बताया कि सरस्वती से कहासुनी के बाद उसने उसकी हत्या कर दी और बाजार से कटर लाकर शव के कई टुकड़े कर दिए। शव को मिक्सर में पीसकर कुकर में उबाला गया ताकि उसमें से दुर्गंध न आए।

पुलिस के मुताबिक महिला के पैर का कुछ हिस्सा ही बरामद हुआ है। बाकी को टुकड़ों में काट दिया गया। आरोपी ने बताया कि उसने शरीर का हिस्सा कुत्तों को खिला दिया था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मनोज साहनी मुंबई के बोरीवली इलाके में एक दुकान चलाते हैं। साथ ही सरस्वती वैद्या के परिवार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments