Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौत

Spread the News

जालंधर, 31 जनवरी| वाहनों की तेज़ रफतार लोगों की ज़िंदगी का काल बनती जा रही है। हर आए दिन कोई ना कोई हादसा होता ही रहता है। ताज़ा मामला जालंधर के विधीपुर से सामने आया है।

जालंधर में नेशनल हाईवे पर विधिपुर फाटक के पास बेकाबू ऑडी कार ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर से बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे एएसआई जतिंदर कुमार मामले की जांच कर रहे है। वहीं कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments