खुजनावर । (सहारनपुर) पढ़ेगी बेटी तो बढ़ेगी बेटी की मिसालें दी जाती हैं। इस में कोई शक नहीं कि देश का अल्पसंख्यक समुदाय हो या बहुसंख्यक समुदाय उन की बेटियाँ अब हर मैदान फतह कर रही हैं जिस से विशेष समुदाय पर जो अनपढ़ता का टैग लगाया जाता रहा है, उस से काफी फर्क पड़ा है। यह विचार आज पंजाब टाईमज़ न्यूज़ से बात चीत करते हुए श्री मुस्तफीज़ काशफी ने किये। उन्होने कहा कि उमामाह राव पुत्री हाफ़िज़ मोहम्मद अशफाक निवासी खुजनावर ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर ऑफ इंडिया का एग्जाम क्लियर कर अपने अपने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। जिस से पूरे परिवार वालों में खुशी का माहौल है l



