Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के विभिन्न जिलों में ताबड़ तोड़ राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी-गैंगस्टर-आतंकियों के नेक्सस के साथ टेरर फंडिंग की जांच

Spread the News

लुधियाना।  गैंगस्टर्स और आतंकियों का नेक्सस तोड़ टेरर फंडिंग रोकने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब में ताबड़तोड़ रेड की है। पंजाब में अमृतसर, मोगा, जालंधर, पटियाला, फरीदकोट, बठिंडा, रोपड़ और नवांशहर में यह रेड की गई। रेड के वक्त पंजाब पुलिस की टीम भी NIA के साथ रही। NIA इनको लेकर आतंकी और खालिस्तानी फंडिंग की जांच कर रही है। इस बारे में इनपुट जुटाने के बाद एक साथ 50 ठिकानों पर रेड की गई है।

जिन ठिकानों पर रेड की गई, उनमें ज्यादातर हाल ही में गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद किए वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह, गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी बराड़, लखबीर सिंह लंडा आदि से जुड़े हुए हैं।

कहां हो रही रेड

  • पटियाला में शंभू एरिया के नजदीक गांव बपरौर, गोपालपुर, सनौर के गांव खांसिया में रेड की गई। यहां कत्ल केस में जेल में बंद गुरचरण सिंह के घर पर सर्च की जा रही है।
  • चंडीगढ़ से सटे मोहाली के मुल्लांपुर में NIA ने रेड की। यहां रोजपुर कंडा में मनदीप सिंह के यहां रेड की गई है। वह विदेश में रहता है। उसकी संदिग्ध भूमिका के बाद जांच की जा रही है। यहां पंजाब पुलिस को घर में नहीं आने दिया गया तो NIA सर्च कर रही है।
  • बठिंडा में चंदसर बस्ती और रामा मंडी के गांव बंगी निहाल सिंह वाला में रेड हुई। चंदसर बस्ती से खोखर नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। बंगी निहाल सिंह वाला से भी 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
  • जालंधर के अमन नगर में NIA ने पुनीत और लाली के घर पर दबिश दी। टीम पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ कर रही है। पुनीत और लाली पूर्व कांग्रेसी पार्षद सुखविंदर सिंह उर्फ डिप्टी की हत्या में शामिल थे। दोनों ने विकास माहले के साथ अपने संबंध बना लिए थे। दोनों ज्यादातर जेल के अंदर से ही सुपारी लेकर मर्डर करवाते रहे हैं।
  • रोपड़ में गांव लोधी के जगरूप रूपा पर रेड हुई। वह जाली डॉक्यूमेंट्स पर अमेरिका भागा था। चमकौर साहिब में एनकाउंटर में मारे एक युवक के घर रेड की गई है। नूरपूर बेदी में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के गांव ढाहा में रेड हुई है। नूरपूर बेदी में एक धार्मिक स्थान की जांच की जा रही है। यहां पर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के कनेक्शन मिले हैं।
  • मोगा में 6 जगहों पर रेड हुई। राजेंद्र स्टेट में एक फर्म के घर पर दबिश दी गई वही गांव तलवंडी भंगेरियां में गुरप्यार सिंह के घर पर भी दबिश दी गई। गुरप्यार सिंह डेढ़ से 2 साल पहले थाना मैहना में तैनात एक SHO समेत पुलिस पार्टी पर हमला कर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने गुरपयार सिंह को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया था।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments