Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

विजिलेंस जांच से घिरे बड़े नाम- पूर्व MLA ढिल्लो पर मनरेगा घोटाले के भी आरोप

Spread the News

फरीदकोट। पंजाब में कांग्रेसियों के ‘बुरे दिन’ चल रहे हैं। कल फरीदकोट से पूर्व MLA कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लो की गिरफ्तारी हो गई। ढिल्लो इस कार्रवाई का सामना करने वाले अकेले कांग्रेसी नहीं हैं। कांग्रेस के पूर्व CM चरणजीत चन्नी से लेकर कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक विजिलेंस जांच से घिरे हुए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद ताबड़तोड़ एक्शन हो रहा है।

पंजाब में बड़े नामों में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, लुधियाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत, सुंदर शाम अरोड़ा, भारत भूषण आंशू शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी भी विजिलेंस के घेरे में आ चुके हैं। इनमें आशू हाल ही जेल से जमानत पर छूटे हैं। शाम सुंदर अरोड़ा और साधु सिंह धर्मसोत जेल में बंद हैं।

फरीदकोट के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लो के ऊपर शिअद व आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार पिछले लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप लगाए जाते रहे है, यहीं नहीं ढिल्लों के ऊपर मनरेगा के तहत करोड़ों रुपए के घोटले का भी आरोप है, जिसकी जांच चलने की बात कही जा रही है। हालंकि ढिल्लो द्वारा अपने विरोधियों को जबाव देने के लिए कई बार प्रेसवार्ता कर दावा किया गया था, उनके पास आमदन के एक नहीं बल्कि पांच सोर्स है, जिनमें ट्रांसपोर्ट, पेट्रोल पंप, कृषि व अन्य है।

शिअद की टिकट पर MLA बने, कैप्टन के सलाहकार रहे
किक्की ढिल्लो पहली बार शिअद के टिकट पर विधायक बने थे, उसके बाद वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक बने। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में ढिल्लो को कोई मंत्री पद तो नहीं मिला था, परंतु कैप्टन द्वारा ढिल्लो को अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त कर मंत्री के दर्जे से नवाजा गया था। वह कैप्टन के करीबियों में माने जाते थे, बाद में हालात बदलने पर वह नवजोत सिंह सिद्धू व पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी की भी गुडबुक में रहे।

भाजपा में जाने की भी चर्चा रही
ढिल्लो के भाजपा में जाने की खबरें गाहे-बगाहे आती रही है, परंतु ढिल्लो द्वारा कभी भी इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया, और वह वर्तमान समय में पंजाब कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments