श्री मुक्तसर साहिब,23 अक्तूबर। श्री मुक्तसर साहिब के आसा बुट्टर नामक गाँव में दो बहनों की बहुत ही हिंसक तरीके से हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान संदीप कौर और कोमलप्रीत कौर के तौर पर हुई है। संदीप कौर के पति बलजिंदर सिंह और उनके बेटे सुक्खा सिंह पर इस अपराध को करने का आरोप लगा है।
कहा जा रहा है कि बलजिंदर सिंह को अपनी पत्नी और साली पर शक था। जीसके कारण उसने अपनी पत्नी और साली पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और अब मामले की जांच कर रही है।



