चंडीगढ़, 23 अक्तूबर। दशहरा के मौके पर मंगलवार को चंडीगढ़ जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 ओपीडी बंद रहेंगी।
इस बीच, आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। पीजीआई में कल ओपीडी बंद रहेगी लेकिन यहां भी इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। सामान्य मरीज बुधवार को अस्पताल में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी।



