Home अन्य बरनाला: रेसटोरैंट में मामूली विवाद के कारण कबड्डी खिलाड़ियों ने की पुलिसकर्मी...

बरनाला: रेसटोरैंट में मामूली विवाद के कारण कबड्डी खिलाड़ियों ने की पुलिसकर्मी की हत्या

Svg%3E
Spread the News

बरनाला, 23 अक्तूबर | यहां एक भयानक घटना घटी है। बीती रात शहर के एक चिकन कॉर्नर पर झगड़े के दौरान कबड्डी खिलाड़ियों ने पुलिसकर्मी हवलदार दर्शन सिंह की हत्या कर दी। बता दें कि रेस्टोरेंट में कबड्‌डी खिलाड़ियों का झगड़ा सुलझाने गए दर्शन सिंह की उनसे बहस हो गई।

कबड्डी खिलाड़ियों ने उसे मार डाला। जानकारी के मुताबिक थाना सिटी-1 में जांच अधिकारी दर्शन सिंह मिली शिकायत पर मामला सुलझाने के लिए वहां पहुंचे थे। मामले की जांच में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला लाया गया है। हत्या के बाद शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि 25 एकड़ में अवैध चिकन कॉप हैं, जहां आए दिन झगड़ा होना आम बात है।