मोगा, 23 अक्तूबर | जिले के निहाल सिंह वाला कस्बे के धुरकोट रणसिह गांव में आज सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंद्रा को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कबूतर देखने आए युवक ने गोली चला दी। बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह को भी सरपंच पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था।



