गढ़दीवाला/फिरोजपुर। गढ़दीवाला के निकटवर्ती गांव अम्बाला जट्टां में एक 16 वर्षीय लड़की की अपने घर में सोते समय सांप के काटने से मृत्यु हो जाने की खबर मिली है।
इस संबंध में मंजीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव अंबाला जट्टां ने बताया कि मेरे चाचा की लड़की गुरप्रीत कौर पुत्री सतनाम सिंह (16) जो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टां में बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी, को कल रात पंलग पर सोती हुई को अचानक सांप ने काट लिया।
बाद में उसे इलाज के लिए होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उक्त बच्ची की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया।
ऐसी ही एक दुखद खबर फिरोजपुर के निहाला लवेरा गांव से सामने आई है। यहां बाढ़ जैसे हालात होने के कारण चारों तरफ पानी ही पानी है। यहां छिंदर सिंह की बेटी जो कि बोल नहीं सकती थी, गीत कौर की मौत हो गई। वह किसी से मदद भी नहीं मांग सकती थी।



