Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बाथरुम में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत- बाथरूम में मिली लाश, सिर बाल्टी में डूबा हुआ था

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना में बाथरुम में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मरने वाले की पहचान अमनदीप के रूप में हुई है। मृतक की मां ने बताया कि वह जमालपुर नजदीक शीतला माता मंदिर की रहने वाली है। उनके बेटे की उम्र 32 वर्ष थी। वह एयरटेल कंपनी में काम करता था।

मां ने बताया कि अमनदीप नहाने गया था। परिजनों ने कहा कि वह पहले चाय पी ले, कुछ देर बाद नहा लेना। अमनदीप ने मां से कहा कि वह जल्दी ही नहाकर बाहर आ रहा है। काफी देर तक जब अमनदीप बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो उसने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ बाहर निकाला शव
मां ने बताया कि उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, जब उसने अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर अमनदीप का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे देख वह दंग रह गई। अमनदीप का चेहरा बाल्टी में डूबा हुआ था और नाक से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments