Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पीठ दर्द और कमर दर्द से बचे रहने के लिए कैसा हो आपका बिस्तर एवं जानिए किस बीमारी में कैसा होना चाहिए आपका तकिया

Spread the News

नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल तो बेहद जरूरी है ही, लेकिन आपका बिस्तर भी दुरुस्त होना चाहिए। कई बार गलत बिस्तर भी आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, सोते समय आपका तकिया किस कोने है या आप किस करवट सोते हैं, इसका आपके शरीर पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है।

आपके गलत सोने से आपके पेट में गैस, सीने में जलन या फिर खट्टी डकार आने की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको तकिया ऊंचा करके सोना अधिक फायदेमंद रहेगा। आइए बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ के आयुर्वेदाचार्य डॉ. जितेंद्र शर्मा से जानते हैं कौन सी बीमारी में कैसा सोना अधिक फायदेमंद रहेगा…

हाई बीपी : हाई बीपी की समस्या होने पर शरीर एकदम ढीला पड़ जाता है। ऐसे में आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। इस स्थिति में आप पैरों में तकिया लगा सकते हैं। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन में आराम आता है और बीपी कम होने लगता है। इसके अलावा हार्ट पर भी अधिक दबाव नहीं पड़ता है। इससे आराम मिलते ही आपको अच्छा महसूस होने लगेगा।

वैरिकोज वेन्स प्रॉब्लम : वैरिकोज वेन्स की समस्या आपको परेशान करने के लिए काफी है। यह दिक्कत होने पर ब्लड वेसेल्स पर काफी जोर होता है। ऐसी स्थिति में आपको पैरों के नीचे तकिया लगाना चाहिए। इससे आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। बता दें कि, ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन में आराम आता है और सूजन व जलन में भी कमी आती है।

सीने में जलन : एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि आपके सीने में जलन और गैस की समस्या है तो बिस्तर के एक सिरहाने को ऊंचा करके सोना चाहिए। ऐसा करने से गैस नीचे की ओर आ जाती है और एसिडिटी भी नहीं होती है। साथ ही एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी नहीं होती है। इसके बाद आप पाएंगे कि आपके सीने से जलन की समस्या दूर हो चुकी है और खुद में रिलेक्श फील करेंगे।

पेट दर्द : पेट में दर्द की समस्या होने पर पीठ के बल सोना अधिक फायदेमंद होगा। इस दौरान ध्यान रखें कि आपका सिर ऊपर रहे। इसके लिए आप ऊंची तकिया भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से पेट का दर्द कम होने लगेगा, जिससे आपको बेहतर फील होने लगेगा। इसके अलावा कुछ देर बाद आपकी ब्लोटिंग भी कम हो सकती है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments