Thursday, November 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इच्छुक आतंकी अवतार सिंह खांडा की मां चरणजीत कौर और बहन जसप्रीत कौर का वीज़ा रद्द

Spread the News

तिरंगे का अपमान करने के बाद भारत के साथ पैदा हुए विवाद के कारण उठाया गया यह कदम

अमृतसर/ चंडीगढ़। आतंकी अवतार सिंह खांडा की मां चरणजीत कौर और बहन जसप्रीत कौर को UK सरकार ने वीजा देने से मना कर दिया है। यह दोनों ही UK में अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जाना चाहती थीं। इतना ही नहीं, बहन जसप्रीत कौर की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आतंकी खांडा के शव को भारत लाने के मामले में चल रही सुनवाई भी अभी विचाराधीन है।

मिली जानकारी के अनुसार, खांडा की बहन जसप्रीत कौर ने UK जाने के लिए वीजा भी एप्लाई कर दिया था, लेकिन UK सरकार ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। UK में खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि स्थानीय सरकार ने यह कदम खांडा के तिरंगे का अपमान करने के बाद भारत के साथ पैदा हुए विवाद के कारण उठाया है।

UK सरकार की तरफ से उठाया गया यह कदम खालिस्तान मूवमेंट को हवा दे रहे समर्थकों के लिए सीधा संदेश है। इससे पहले भी UK सरकार ने आतंकी खांडा का पोस्टमॉर्टम प्राइवेट अस्पताल से करवाने और स्थानीय पुलिस द्वारा खांडा की मौत की जांच करने से इनकार कर दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments