जांलधर। ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। ईद को लेकर जालंधर जिले में भी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मुस्लिम संगठन पंजाब की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष नईम खान एडवोकेट के नेतृत्व में हुई, जिसमें सभी मस्जिदों और ईदगाहों के टाईम टेबल पर चर्चा हुई। नईम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ईदगाहों और मस्जिदों के अध्यक्षों से जानकारी मिलने के बाद नमाज का टाइम टेबल जारी किया गया।
नीचे दिए गए समय के अनुसार किस मस्जिद में किस समय नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नमाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नईम खान ने कहा कि प्रशासन को ईद की नमाज को लेकर जिले की सभी मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है और साफ-सफाई के लिए नगर निगम को भी लिखा गया है। नमाज अदा करने वालों को कोई परेशानी न हो इसके लिए आयोजन समिति की ओर से सारी व्यवस्था की गयी है।
कहाँ कितने बजे पढ़ी जाएगी नमाज़?
1. प्रातः 7.00 बजे शाही मस्जिद ईदगाह में
2. मस्जिद इमाम नासिर सुबह 8.30 बजे
3. ईदगाह जालंधर कैंट, सुबह 8.30 बजे
4. मस्जिद रहमानिया ग्राम ढाडा प्रातः 8.00 बजे
5. मदीना मस्जिद गांव ऊंचा, सुबह 9 बजे
6. मस्जिद उमर गांव रंधावा मसंदा सुबह 8.300 बजे
7. नूर मस्जिद बड़ा गांव गोराया सुबह 8.30 बजे
8. शाही मस्जिद गाँव ढंढ़ाड़ सुबह 8.00 बजे
9. नूर-ए-जमाल मस्जिद शाहकोट सुबह 8.30 बजे
10. मस्जिद गोसिया विजय कॉलोनी मीठापुर, सुबह 7.30 बजे
11. नूरी रब्बी मस्जिद बस्ती बावा खेल सुबह 7.30 बजे
12.सुन्नी इलाही मस्जिद मेन रोड नकोदर सुबह 8 बजे
13.सुन्नी मस्जिद गुलाब शाह सब्जी मंडी नकोदर सुबह 9 बजे
14. मक्का मस्जिद मेहतपुर सुबह 8.30 बजे
15. मस्जिद रेलवे रोड सुबह 7.30 बजे
16. मस्जिद अबू बकर गांव लांबड़ी सुबह 8.30 बजे
17. मस्जिद कायनात गाँव सलेमपुर सुबह 7.30 बजे
18. मक्का मस्जिद मुस्लिम कॉलोनी, सुबह 7.30 बजे
19. बिलाल मस्जिद सुबह 8 बजे
20.मस्जिद फातिमा गुरु संत नगर सुबह 7.30 बजे
21. हुसैनी मस्जिद गोराया सुबह 9 बजे
22. मस्जिद रहमानिया सोडल सुबह 8 बजे
23. कचहरी वाली मस्जिद ज्योति चौक, सुबह 8 बजे
24. मस्जिद नूर पुर सुबह 8.00 बजे
25. मस्जिद इस्टेट सुबह 7.30 बजे
26. मस्जिद नवां किला शाहकोट ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 8.30 बजे अदा की जाएगी।



