Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

सुल्तानपुर लोधी को धार्मिक पर्यटन शहर के तौर पर किया जाए विकसित: संत सीचेवाल

Spread the News

स्थानीय निकाय विभाग के सचिव निर्मल कुटिया में हुए नतमस्तक

सुल्तानपुर लोधी,(डा सुनील धीर)। राज्यसभा सदस्य और पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजय शर्मा से बातचीत में मांग की कि सुल्तानपुर लोधी को धार्मिक पर्यटन शहर के रूप में विकसित किया जाए। इस मौके सुल्तानपुर लोधी निर्मल कुटिया में नतमस्तक होने आये सचिव अजय शर्मा के साथ पी.एम.आई.डी.सी की सीईओ ईशा कालिया, डिप्टी कमिश्नर कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह, एसडीएम चंद्रज्योति सिंह और तहसीलदार हरलीन कौर भी मौजूद थे।

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी घोषित सुल्तानपुर लोधी को देश का मॉडल शहर बनाया जा सकता है। अगर अधिकारी अपनी जिमेवारी को समझते हुए तनदेही से निभाए। उन्होंने कहा कि इस नगरी में श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श पवित्र काली बेईं के एक तरफ पत्थर लगना अभी बाकी है।

उन्होंने बताया कि 550 साल पहले काली बेईं के चारों तरफ रोशनी की पूरी व्यवस्था थी और सभी लाइटें बिल्कुल ठीक काम कर रही थीं, रात के समय बेईं का नजारा अद्भुत होता था। लेकिन 550 वर्षों के दौरान सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं से इसकी सभी संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। संत सीचेवाल ने यह भी मांग उठाई कि पंजाब के ट्रीटमेंट प्लांटों को तभी बचाया जा सकता है जब शहरों में 135 लीटर की दर से पीने का पानी सप्लाई किया जाए।

स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोय शर्मा ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल को बताया कि वह यहां आने से पहले ही सुल्तानपुर लोधी के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से मीटिंग करके आये हैं। उन्होंने संत सीचेवाल को आश्वासन दिया कि पवित्र काली बेईं को स्मार्ट सिटी का हिस्सा बनाकर इसके शेष कार्यों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने संत सीचेवाल से पवित्र काली वेई की तरह लुधियाना की प्रदूषित बूढ़े दरिया को साफ करने में मदद करने की भी अपील की। इसके बाद संत सीचेवाल ने अजय शर्मा और उनके साथ आए अधिकारियों को सरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुरजीत सिंह संटी, अमृतपाल सिंह, दया सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments