Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

मां अस्पताल में लड़ रही ज़िन्दगी की जंग और बेटा माँ का मंगलसूत्र, चैन और अंगूठी बेच कर रहा अवारागर्दी

Spread the News

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पैकवलिया थाने में बेटे ने अपनी मां का मंगलसूत्र, चैन और अंगूठी चोरी कर बेच दी। जबकि उस की मां छत से नीचे गिर गई है जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। जिनका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चोरी की जानकारी जब घर वालों को हुई तो बहन ने अपने भाई के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। बहन की तहरीर पर पुलिस ने भाई को अरेस्ट किया है।

आप को बता दें कि 25 जून को आकांशा सिंह ने पैकवालिया थाने पर अपने भाई बबल सिंह के खिलाफ घर के जेवरात चुराने का आरोप लगाया। बहन ने अपने भाई पर अपनी मां का मंगलसूत्र, सोने की चेन और अंगूठी चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बहन की तहरीर पर भाई बबल सिंह को अरेस्ट किया।

वहीं पुलिस की पूछताछ में बबल सिंह ने बताया की मेरी मां छत से गिर गई थी। जिनको मेरी बहन और परिवार के लोगो ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घर पर कोई नहीं था मैने अपनी मां का मंगलसूत्र, अंगूठी और चेन को चोरी कर संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद बाजार में एक सोनार की दुकान पर 40 हजार में बेच दिया।

जिसमें से 36,000 रुपए मैने खर्च कर दिए बाकी के 4000 पुलिस ने बरामद किए हैं। पकड़े गए सोनार आर्यन वर्मा ने बताया की बबल सिंह मेरी दुकान पर जेवर बेचने आया था। मैंने लालच में आ कर कम पैसे में जेवर खरीद लिए। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों बबल सिंह और आर्यन वर्मा के खिलाफ धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments