Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

अजनाला में चोरों ने गुरुघर को बनाया निशाना, गोलक नहीं टूटी तो LCD लेकर हुए फरार

Spread the News

अजनाला। गुरुघर से LCD चोरी होने की घटना सामने आई है। यह मामला अजनाला के रियाड़ गांव का है जहां बीती रात 2 चोर गुरुद्वारा साहिब में घुस गए। गांव निवासी करमजीत सिंह गोल्डी व सलिंदर सिंह का कहना है कि नशे के आदी लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है जो नशे के लिए कुछ भी कर सकते है।

लोगों का कहना है कि घटना के वक्त चोरों ने अपने मोबाइल फोन से लाइट जलाई थी। लोगों ने चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

1 घंटे तक उन्होंने गोलक को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन आयोजकों ने गोलक पर करीब आठ ताले लगाए थे, जिससे चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए, जिसके बाद चोर गुरू घर में लगी LCD लेकर फरार हो गए। पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments