मामले को लेकर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन श्री इकबाल सिंह लालपूरा से की बात
आरोपियों की धरपकड़ के बाद उन के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगीः इकबाल सिंह लालपूरा
महलकलाँ। अलप्संख्यक आयोग पंजाब के मेंबर एवं मुस्लिम महा सभा पंजाब के चेयरमैन श्री बहादर खान धबलान ने पिछले दिनों राजस्थान के कोटा में हज करने के लिए जा रहे जत्थे पर पथराव ओैर उन पर कातिलाना हमले की संस्था के पदाधिकारियों की ओर से कड़ी निंदा की है। पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ अपनी गुफ्तगू के दोैरान उन्होने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन श्री इकबाल सिंह लालपूरा से बात कर ली है। जिस में उन्होंने विश्वास दिलाया कि आरोपियों की धरपकड़ के बाद उन के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी।
श्री बहादर खान धबलान ने कहा कि हज यात्रियों को राजस्थान सरकार सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है। यह बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने गृह मंत्री श्री अमित शाह से भी पूरे मामले पर कड़ी कार्रवाही की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों से वंचित रख कर देश कभी प्रगति की ओर नहीं बढ़ सकता। यह लोकतंत्र है यहाँ सभी धर्मों के सतिकार के साथ साथ उन को हर हाल में सुरक्षा प्रदान करना राज्यों एवं केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।



