लुधियाना । लुधियाना के वृन्दावन रोड पर श्री शिव मंदिर के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने चार कारों व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के खच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि 2 कारों में रेस हुई थी। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार देख राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। यह घटना घरों के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। थानेदार विजय कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त कारों के मालिकों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



