Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब : डीएवी कॉलेज के जसकरण सिंह बने सीजन के पहले करोड़पति, 7 करोड़ जीतने का लक्ष्य

Spread the News

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति 15 टीवी का सबसे लोकप्रिय शो है। जिसे इस बार भी अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि डीएवी कॉलेज अमृतसर के बीएससी इकोनॉमिक्स के 5वें सेमेस्टर के छात्र जसकरण सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर 1 करोड़ रुपये जीतने में सफलता हासिल की है। वे यहां भी संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि 7 करोड़ रुपये जीतने के लिए 4-5 सितंबर को फिर से हॉट सीट पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर उनका गांव, परिवार और कॉलेज भी उनकी जीत का जश्न मना रहा है। जसकरण सिंह वैसे तो शहर के मशहूर डीएवी कॉलेज के छात्र हैं, लेकिन उनका घर तरनतारन जिले के सीमावर्ती कस्बे में है। उनके पिता चरणजीत सिंह एक स्थानीय कैटरिंग व्यवसाय में काम करते हैं और माँ कुलविंदर कौर एक गृहिणी हैं। जसकरण की एक छोटी बहन और एक भाई है।

आपको बता दें कि परिवार का सारा खर्च पिता के काम से चलता है। जसकरण ने बताया कि वह शतरंज और क्रिकेट भी खेलते रहे हैं। एक समय क्रिकेट उनका पसंदीदा खेल था। लेकिन साल 2018 में उन्होंने इससे छुट्टी ले ली और पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस करना शुरू कर दिया।

जसकरन का कहना है कि वह गांव का है और गांव की कठिनाइयों का सामना करते हुए बड़ा हुआ है। ऐसे में वे यहां के स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और गरीबी के बारे में अच्छे से जानते हैं। उनका कहना है कि इस सफलता के लिए उन्होंने एक नहीं बल्कि चार बार कोशिश की और अब उन्हें सफलता मिल गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments