जालंधर,17 अक्तूबर। जानकारी के अनुसार राजबाली (दिहा़ड़ी दार मजदूर) के परिजनों को उस वक्त गहरा सदमा लगा जब राजबाली संतोखपूरा में मजदूरी के दौरान एक दीवार को तोड़ने के दौरान अचानक गिर गया, जिस से उन के रीढ़ की हड्डी समेत अन्य हड्डियां टूट गईं जिस से कमर के नीचे का कोई भी हिस्सा काम नहीं कर रहा है। जिस के बाद आनन- फानन में उन्हें कुछ लोगों द्वारा उन्हें पिम्स हस्पताल में भर्ती करवाया गया।
याद रहे कि राजबाली आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है, उनके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं। ऐसे में राजबाली के परिवार वालों ने जालंधर प्रशासन एवं पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उनके ईलाज का खर्च उठाऐं, ताकि समय पर उनकी अच्छे डाक्टरों की निगरानी में उनका ईलाज हो सके और वह स्वस्थ हो जायें।



