Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर! पाकिस्तान से पंजाब भेजा गया लोडिड आईडी बम और एक किलो RDX , ड्रोन से की गई डिलीवरी

Spread the News

फाजिल्का, 17 अक्टूबर | भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में ड्रोन से भेजा गया IED बम बरामद किया गया है। आरडीएक्स से भरी खेप में बम के साथ बैटरी और टाइमर भी हैं। जब बम बीएसएफ को मिला तो उसे बरामद करने के बाद राज्य स्पेशल सेल को सौंप दिया गया। इसके बाद वे मामले की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक फाजिल्का के अबोहर सेक्टर के भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र बहादुरपुर के पास ड्रोन की हरकत देखी गई। इसकी जानकारी जैसे ही बीएसएफ को मिली तो बीएसएफ ने इलाके की तलाशी ली तो इलाके से एक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद हुआ।

दरअसल, एक टीन का बक्सा मिला, जिसमें करीब एक किलो आरडीएक्स भरा हुआ था। साथ में बैटरी और टाइमर भी। बीएसएफ द्वारा इसकी बरामदगी के बाद इसे फाजिल्का के स्टेट स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। वे इस मामले की आगे जांच कर रहे हैं कि यह बम पाकिस्तान से भारत क्यों भेजा गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments