Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

BREAKING NEWS! ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से दिया इस्तीफा, इमोशनल वीडियो शेयर कर बताई वजह

Spread the News

लुधियाना, 16 अक्टूबर | वल्टोहा के शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देने के बाद अब जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा लगातार जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर सवाल उठा रहे थे। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वल्टोहा मुझ पर और मेरे परिवार पर निजी हमले कर रहे हैं। इन तमाम विवादों के बीच ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से इस्तीफा दे दिया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार भी रह चुके हैं, जिसके बाद उन्हें तख्त श्री दमदमा साहिब का जत्थेदार नियुक्त किया गया था।

एक भावुक वीडियो संदेश में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह जत्थेदारी से इस्तीफा दे रहे हैं। वे भारत सरकार और पंजाब सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें दी गई सभी सुविधाएं और सुरक्षा वापस ले ली जाए, वे इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। वह एक विनम्र सिक्ख की तरह एक छोटे से घर में रहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments