Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

अगले 7 दिनो में बढ़ेगा तापमान; 31 जनवरी को भारी बारिश की भी संभावना, दो दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी

Spread the News

लुधियाना, 29 जनवरी | जनवरी के आखिरी दिनों में ठंड से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सात दिनों तक दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इस महीने के आखिरी दिन यानी 31 जनवरी को भारी बारिश का अनुमान है। लेकिन तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

अगले दो दिन कोहरे का येलो अलर्ट

रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहा है। जो अगले सात दिनों तक बरकरार रहेगा। वहीं सुबह कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

सुबह भले ही हल्का कोहरा था, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। सप्ताहांत में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस तरह का मौसम पिछले दो दिनों से बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments