मदीनतुल उलूम इकरा अकादमी का अनुशासन सराहनीय: मुफ्ती इनआम कासमी
लुधियाना 30 जनवरी। मदरसा मदीनतुल उलूम इकरा अकादमी, भोला कॉलोनी, ताजपुर रोड, लुधियाना में वार्षिक परीक्षा के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस का आगाज़ हाफिज मुहम्मद मुज़म्मिल की तिलावत ए कुरआन से हुआ एवं मद्दाहे रसूल कारी मुजाहिद उल इस्लाम इमाम व खतीब मदीना मस्जिद गुलाबी बाग लुधियाना ने नात ए नबी पेश की। मुफ्ती मोहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर लुधियाना और जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष और मुफ्ती शोएब आलम कासमी, नाजिम इसलाहे मुआशरा जमीयत उलेमा लुधियाना ने क्रमशः कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुफ्ती मुहम्मद इनआम कासमी, अध्यक्ष दीनी तालीमी बोर्ड जमीयत उलेमा लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर और अमृतसर के अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि मदरसा मदीनतुल उलूम इकरा अकादमी के छात्रों की परीक्षा से पता चला कि यहां छात्रों की शिक्षा और प्रशिक्षण उचित है। सभी छात्रों ने बहुत अच्छे तरीके से अपना प्रदर्शन प्रस्तुत किया और छात्रों ने नात, नजमें, संवाद, उर्दू और अंग्रेजी भाषण और पवित्र कुरान की उत्कृष्टत तिलावत के साथ-साथ उर्दू और अंग्रेजी का बेहतरीन अनुवाद जिस उत्कृष्टता और निर्भीकता के साथ सुनाया उससे हम सभी बहुत खुश हुए और मदरसे के प्रशासकों और शिक्षकों के पक्ष में दिल से दुआएं निकलीं। आपने कहा कि मदरसे के स्टूडेंटस में जो नजम नजर आया वह भी काबिल ए तारीफ है। डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ प्रमुख मदरसा मदीनतुल उलूम इकरा अकादमी, भोला कॉलोनी और महासचिव जमीयत उलमा लुधियाना ने कहा कि हमारा प्रयास हमारे मदरसे के हर बच्चे को एक अच्छा हाफिज, कारी और आलिम ए दीन बनाना है और हमारे छात्र दुनियावी शिक्षा के लिहाज से भी इसमें मजबूत हैं।
कारी मुहम्मद हुसैन क़ुरैशी शान प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि मदरसा मदीनतुल उलूम में शिक्षा का स्तर उच्च है और इस गुणवत्ता के मदरसों का होना बहुत ज़रूरी है, ताकि शिक्षा और प्रशिक्षण में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकें।
हजरत मौलाना जमील अहमद बस्तवी, मुफ्ती शोएब आलम कासमी, अबू हुरैरा गुलाबी बाग, मुहम्मद अनीस त्यागी और मुहम्मद इरफान भामियां पिंड आदि ने भी अपने बहुमूल्य विचारों से श्रोताओं को आशीर्वाद दिया। इन अतिथियों द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। पोने 2 बजे के निकट मुफ्ती शोएब आलम कासमी की दुआ पर कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में भाग लेने वाले मुफ्ती मुजतबा सुब्हानी इमाम और खतीब मदीना मस्जिद इंद्रा कॉलोनी, कारी मुहम्मद सज्जाद इमाम और खतीब गिल चौक मस्जिद, कारी मुहम्मद मुस्तकीम इमाम और खतीब मिना मस्जिद शक्ति नगर, मुहम्मद याह्या, मुहम्मद बिलाल लुधियानवी, मुहम्मद तहसीन, मुहम्मद यासीन और कारी मुहम्मद अकरम आदि के नाम उल्लेख के योग्य हैं।




