मोगा, 29 जनवरी | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। बाघा पुराना के एक गांव में 5 लोगों ने गांव की ही एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। देर रात जब वह दुकान पर सामान खरीदने गई तो कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे गंभीर हालत में उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने लड़की के परिजनों को धमकी भी दी है।
गंभीर हालत में उसे मोगा के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता को उन लोगों ने वाहन में खींच लिया और तेजी से वहां से चले गए। एसएसपी विवेकशील सोनी का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तुरंत डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है।



